Har Ghar Tiranga Certificate Download – फॉलो करें ये स्टेप्स, ऐसे मिलेगा हर घर तिरंगा अभियान के लिए सर्टिफिकेट

Har Ghar Tiranga Certificate Download, हर घर तिरंगा अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड, Har Ghar Tiranga Registration, Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hai ?

Latest Update – देशवासियों को तिरंगे झंडे की इसी भावना से जोड़ने के लिए सरकार ने हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को शुरू किया है. जिसमें 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक आप तिरंगा झंडा फहरा सकते हैं | सम्पूर्ण जानकरी नीचे दे दी गयी है।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hai ?

हर घर तिरंगा अभियान एक सरकार द्वारा बनायीं योजना है। इस योजना का लक्ष्य भारत के हर घर तिरंगा लहराने का है। सरकार द्वारा इसके लिए 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराने का निश्चय किया गया है। देश की पूरी जनता के लिए सरकार की यह अपील है कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पब्लिक पार्टिसिपेशन के जरिये 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराएं।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए एडमिनिस्ट्रेशन (प्रशासन) जोरों-शोरों से तैयारी करने पर लगी हुई है। तैयारी को और अच्छे से सँभालने के लिए नोडल अधिकारीयों को भी एप्पोइंट किया गया है। सरकार ने 3 तरह के झंडे का उत्पादन की व्यवस्था की है। यह सभी झंडे आपको पोस्ट ऑफिस में भी मिलेंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद पाएंगे। बता देते है कि नॉएडा के डीएम सुहास एल वाई ने कहा है कि इस प्रोग्राम को सक्सेस्फुल बनाने के लिए काफी NGO भी इसकी मदद कर रही है जिसके जरिये लोग कम रेट्स पर तिरंगे खरीद सकेंगे।

harghartiranga.com Certificate Download

Campaign nameहर घर तिरंगा अभियान
Initiatedप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा
Registration date22 जुलाई से 12 अगस्त 2022
Flag Hoisting Period13 अगस्त से 15 अगस्त 2022
Amrit Mahotsav being celebratedआजादी के 75वां वर्ष पूरा करने पर
Post Category Hindi News
Official Websitehttps://amritmahotsav.nic.in/

Hhar Ghar Tiranga Abhiyaan Mein Shaamil Kese Hoye ?

श्री नरेंद्र मोदी जी कि सभी जनता से ये अपील है कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लहराया जाएं। यह पल देश के लिए बहुत ही गर्व का होगा। यदि आप इस अभियान में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन वेबसाइट https://harghartiranga.com बनायीं है। आप इस वेबसाइट पर जाकर तिरंगा डाउनलोड कर सकते है। आपको इस वेबसाइट पर तिरंगा कैसे डाउनलोड करना है उसके सभी स्टेप्स बताएं गए है। इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर भरके लोकेशन ऑन करनी होगी। जिसके बाद आपके सामने डाउनलोड या प्रिंट सर्टिफिकेट का ऑप्शन आ जायेगा।

इन बातों का ध्यान रखना होगा तिरंगा फहराते समय

  • राष्ट्रीय ध्वज फटा या मैला नहीं होना चाहिये।
  • तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए। प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग वर्जित है।
  • ध्वजा फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी उसे ऐसे स्थान पर फहराएं जहाँ से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • झंडे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
  • किसी दूसरे झंडे / पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जा सकता।
  • किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही ध्वजा को आधा झुकाया जा सकता है अन्यथा नहीं।
  • यदि किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से झंडे को आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सकता है।
  • यदि किसी अधिकारी की गाडी पर लगाया जाए तो झंडा गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है।
  • मंच पर झंडा फहराने पर इस बात का ध्यान रखें की जब वक्त का मुख श्रोता की ओर हो तो झंडा उसके दाहिने तरफ ही होना चाहिये।
  • ध्वजा सरकारी भवन पर रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के मध्य ही फहराया जा सकता है।
  • विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है।
  • ध्वज फहराते वक्त सदा स्फ़ूर्ति के साथ फहराएं और उतारते समय इसे आदरपूर्वक उतारें। झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • ध्वज के मैले होने या फटने की स्थिति में उसे एकांत में पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए सर्टिफिकेट इस प्रकार डाउनलोड कर सकते है

  • हर घर तिरंगा अभियान का आधिकारिक पोर्टल harghartiranga.com पर खोलें।
  • पोर्टल पर Flag a Pin करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा लोकेशन ऑन करके नेक्स्ट बटन पर क्लीक करे।
  • उस स्थान को समायोजित करें जहां नागरिक ध्वज को पिन करना चाहता है।
  • फ्लैग को सफलतापूर्वक पिन करने के बाद, स्क्रीन पर कार्रवाई की सफलता को प्रदर्शित करने वाली अधिसूचना दिखाई देगी।
  • प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का विकल्प भी प्रदर्शित करेगा।
  • डाउनलोड सर्टिफिकेट के विकल्प पर टैप करें।
  • सर्टिफिकेट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • सर्टिफिकेट को ऑफलाइन पीएनजी इमेज के रूप में सेव करने के लिए डाउनलोड पर टैप करें।
  • सर्टिफिकेट को सीधे शेयर करने के लिए शेयर के ऑप्शन पर टैप करें।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक

RegistrationClick here
Official WebsiteClick here

हर घर तिरंगा अभियान के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके जवाब

Q. हर घर तिरंगा अभियान के लिए सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करे ?

Ans. इसके लिए सम्पूर्ण जानकरी ऊपर दे दी गयी है।

Q. हर घर तिरंगा अभियान क्या है?

Ans. इस पोस्ट में सम्पूर्ण जानकरी दे डी गयी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *